काशीपुर, अक्टूबर 29 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। ऊर्जा निगम की सतर्कता टीमों ने बिजली चोरों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में कुंडेश्वरी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बिजली चोरी के चार अलग-अलग मामलों में विद्युत विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संबंधित आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। विद्युत विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विभाग की ओर से की गई छापामार कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से और निर्धारित क्षमता से अधिक विद्युत भार का इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में ग्राम खरमासा निवासी अमित पुत्र सूरज प्रकाश, मोहन लाल पुत्र राम लाल और वरुण कुमार पुत्र देशराज के खिलाफ अनाधिकृत रूप से विद्युत भार की चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: बिजली चोरी के आर...