Kashipur News: चाकू से हमला कर घायल करने के मामले में दो पर केस दर्ज
काशीपुर, अगस्त 20 -- Kashipur News: काशीपुर। नागनाथ मंदिर के पास आपसी विवाद में दो लोगों ने चाकू से युवक पर हमला कर दिया। पीड़ित के भाई की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मोहल्ला पक्काकोट निवासी मोहित सक्सेना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई अमित सक्सेना 18 अगस्त की रात घरेलू सामान लेने नागनाथ मंदिर के पास गया था। आरोप है कि वहां दो लोगों ने जान से मारने की नीयत से उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में अमित गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। पीड़ित ने बताया कि हमलावरों में से एक की पहचान ग्रीन लीफ कॉलोनी निवासी अखिलेश श्रीवास्तव के रूप में हुई है, जबकि दूसरे व्यक्ति को वह राई नाम से जानता है। हमला करने के बाद दोनों आरोपी अमित को मृत समझकर मौके से फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.