काशीपुर, जुलाई 30 -- Kashipur News: काशीपुर। पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चाकू बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार शाम पुलिस गश्त के दौरान ईदगाह रोड पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद अजहरूद्दीन उर्फ अजहर पुत्र छुन्नन शाह निवासी मोहल्ला फतेहउल्ला गंज ठाकुरद्वारा बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक चाकू बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...