Kashipur News: घर से सोने-चांदी के जेवरात और 20 हजार की नकदी चोरी, धेवते पर आरोप
काशीपुर, अक्टूबर 21 -- Kashipur News: बाजपुर। केशवनगर क्षेत्र में एक महिला के घर में रखे बक्से का ताला तोड़कर जेवरात और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने ही धेवते पर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। केशवनगर निवासी लक्ष्मी पत्नी मंगल सैन ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका सगा धेवता करीब एक माह पूर्व ननिहाल आया था। 19 अक्तूबर को जब वह रामलीला देखने गई थीं, तभी पीछे से बक्से का कुंडा तोड़कर उसमें रखे चांदी का पेंडल, दो जोड़ी पायल, चार जोड़ी बिछुए, सोने के कुंडल और 20 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़िता के अनुसार, दूसरे धेवते ने उन्हें सामान गायब होने की जानकारी दी। उन्होंने आरोपी के शहर से भागने से पहले सामान बरामद कराने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने जांच के बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.