Kashipur News: घर से बिना बताए नाबालिग लापता
काशीपुर, अगस्त 13 -- Kashipur News: काशीपुर। घर से बिना बताए निकली एक नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। कुंडेश्वरी क्षेत्र के एक गांव निवासी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 9 अगस्त को उसकी नाबालिग पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी खोजबीन करने और नाते-रिश्तेदारों से जानकारी लेने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पिता ने पुलिस से बेटी की तलाश करने की गुहार लगाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.