Kashipur News: घर से दूध लेने दुकान गई नाबालिग लापता
काशीपुर, जुलाई 8 -- Kashipur News: काशीपुर। घर से दूध लेने के लिए निकली एक नाबालिग रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। उसकी गुमशुदगी आईटीआई थाने में दर्ज कराई गई है। वैशाली कॉलोनी निवासी राज कौर ने बताया कि वह खीरी, उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। वह यहां किराये के मकान में रहती हैं। उसकी नाबालिग पुत्री सिमरन बीते 5 जुलाई को परचून की दुकान से दूध व दही लेने के लिए निकली थी। तब से वह वापस नही लौटी। काफी ढूंढ खोज के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.