काशीपुर, अगस्त 17 -- Kashipur News: काशीपुर। घर से करीब एक लाख रुपये कीमत के तांबे के तार और बिजली का अन्य सामान चोरी होने के मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्गा कॉलोनी गिरीताल निवासी अमर सिंह के पशुपति विहार स्थित मकान में पांच अगस्त की शाम अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। पीड़ित के अनुसार, तीन अज्ञात व्यक्ति चुपके से मकान में घुसे और करीब एक लाख रुपये कीमत के तांबे के तार व अन्य बिजली का सामान चोरी कर फरार हो गए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर तीनों संदिग्ध एक बाइक पर चोरी का सामान कट्टे और थैलों में भरकर ले जाते दिखाई दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...