काशीपुर, सितम्बर 26 -- Kashipur News: काशीपुर। चोरों ने घर में घुसकर अलमारी में रखे जेवरात और नकदी चोरी कर ली। आईटीआई कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। ग्राम बरखेड़ा पांडे निवासी राजेश कुमार ने पुलिस चौकी पैगा में तहरीर देकर कहा कि 23 सितंबर की रात करीब एक से तीन बजे अज्ञात चोर उसके घर में घुस आए। घटना के समय परिवार के सदस्य घर के आगे वाले कमरों में सो रहे थे। पीड़ित के अनुसार, छत की ममटी का दरवाजा खुला रह गया था, जिसका फायदा उठाकर चोर घर में दाखिल हुए। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर कीमती सामान चुरा लिया। पीड़ित ने गांव के कुछ लोगों और हाल ही में घर में एसी ठीक करने आए मैकेनिकों पर चोरी का संदेह जताया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल मोहन पांडे ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ की जा र...