Kashipur News: घर में घुसकर पति ने की पत्नी से मारपीट
काशीपुर, जुलाई 29 -- Kashipur News: काशीपुर। कोर्ट से लौटकर घर पहुंची महिला के साथ पति ने घर में मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुंडेश्वरी निवासी मीनाक्षी रावत ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 15 जुलाई की दोपहर वह कोर्ट से घर लौटी थीं। इसी दौरान उनका पति हिम्मत सिंह निवासी छड़ीसेण चमोली उनके घर में जबरन घुस आया। आरोपी पति ने कोर्ट में चल रहे मामलों में पैरवी और गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की। वहीं शोर मचाने पर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.