काशीपुर, अगस्त 17 -- Kashipur News: काशीपुर। घर में खड़ी मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम कुंडेश्वरी निवासी अजय कुमार पुत्र गौतम कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके जीजा शिवम कुमार ने उसे चलाने के लिए बाइक दी थी। 14 अगस्त की रात बाइक घर में खड़ी थी। इसी दौरान अज्ञात चोर उसे चोरी कर ले गए। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कहीं पता नहीं चल सका। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...