काशीपुर, जुलाई 24 -- Kashipur News: काशीपुर। शहर को स्वच्छ और कचरा पृथक्करण आधारित बनाने की दिशा में नगर निगम ने शुक्रवार से घर-घर डस्टबिन वितरण अभियान शुरू कर दिया। नगर निगम परिसर में महापौर दीपक बाली और नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने अभियान का शुभारंभ करते हुए डस्टबिन वितरण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महापौर दीपक बाली और नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि अभियान के तहत नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक घर और किरायेदार को गीले व सूखे कचरे के लिए दो अलग-अलग डस्टबिन उपलब्ध कराए जाएंगे। अभियान की शुरुआत वार्ड नंबर एक से की गई है। प्रतिदिन दो वार्डों में घर-घर जाकर करीब 80 हजार डस्टबिन वितरित किए जाएंगे, ताकि कचरा पृथक्करण को बढ़ावा मिल सके। यह भी पढ़ें- Katihar News: चार डस्टबिन अपनाएं, कचरा अलग करें, तभी बनेगा स्वच्छ कटिहार : न...