Kashipur News: घर के बाहर से बाइक चोरी
काशीपुर, अगस्त 7 -- Kashipur News: काशीपुर। शहर की पॉश कॉलोनी पटेल नगर में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर अज्ञात चोर फरार हो गए। चोरी की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने टांडा चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है। पटेल नगर निवासी मोहम्मद सहूफ पुत्र मोहम्मद उमर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने छह अगस्त को दोपहर करीब दो बजे अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक घर के बाहर दरवाजे पर लॉक कर खड़ी की थी। शाम करीब चार बजे बाहर आने पर बाइक वहां से गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने पर एक युवक बाइक चोरी कर ले जाता दिखाई दिया। पीड़ित ने फुटेज पुलिस को सौंप दी है। पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.