काशीपुर, सितम्बर 12 -- Kashipur News: काशीपुर। खेल महाकुंभ की दो दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता में अंश, अभिषेक, सौरभ और सत्यम ने दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि गोला और भाला फेंक में मयंक पूनिया अव्वल रहे। स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवा कल्याण, शिक्षा, खेल और प्रांतीय रक्षक दल के तत्वावधान में आयोजित खड़कपुर देवीपुरा न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को बालक वर्ग की खेल प्रतियोगिताएं हुईं। मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी कमल किशोर पांडेय ने फीता काटकर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। विजेताओं को मेडल, प्रमाण पत्र और नकद प्रोत्साहन धनराशि देकर उत्साहित किया गया। बालक वर्ग की अंडर-14 60 मीटर दौड़ में प्रिंस सैनी प्रथम, अगमजोत द्वितीय और अहद रजा तृतीय रहे। यह भी पढ़ें- Nainital News: खो-खो और कबड्डी में जीआईसी भुजा...