Kashipur News: गढ़ीनेगी में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और धारदार हथियारों से हमला
काशीपुर, अक्टूबर 23 -- Kashipur News: काशीपुर। कोतवाली कुंडा क्षेत्र के नगर पंचायत गढ़ीनेगी में गुरुवार दोपहर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला किया गया। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला चुनावी रंजिश से जुड़ा है। गढ़ीनेगी निवासी गुरजीत सिंह ने तहरीर में बताया कि 22 अक्तूबर की दोपहर करीब 12:30 बजे वह अपने साथियों के साथ मेन बाजार में खड़े थे। आरोप है कि तभी दूसरे पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने लोहे की रॉड और पाटल-डंडों से उन पर जानलेवा हमला कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.