काशीपुर, जुलाई 4 -- Kashipur News: काशीपुर। खेत में मिट्टी उठाने का विरोध करने पर किसान से मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। ग्राम रामजीवनपुर थाना बाजपुर निवासी कमल सिंह पुत्र गंगाराम ने सीओ काशीपुर को तहरीर सौंपी। बताया कि बीते 29 जून को वह दोपहर लगभग 2.30 बजे अपने खेत ग्राम नुरपुर कुंडेश्वरी आया था। आरोप है कि वहां संतराम, उसका पुत्र दीपक, आशाराम का पुत्र सौरभ और अन्य लोग उसके खेत से ट्रॉली में मिट्टी भर रहे थे। विरोध करने पर उक्त लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। उसने किसी तरह से वहां से भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। बता दें कि मामले में पहले पक्ष संतराम ने भी कम...