Kashipur News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिये दो सैंपल
काशीपुर, जुलाई 27 -- Kashipur News: काशीपुर। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सोमवार को 10 दुकानों और ठेलों का निरीक्षण कर दो खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। सैंपलों को जांच के लिए रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच में सैंपल फेल पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अर्पणा शाह ने सोमवार को चैती चौराहे स्थित एक किराने की दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मूंग की दाल और धनिया पाउडर के सैंपल लिए। उन्होंने बताया कि आवास विकास क्षेत्र में चाउमिन और मोमो बेचने वाले करीब 10 ठेलों का भी निरीक्षण किया गया। ठेला संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि लिए गए सैंपलों को जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.