Kashipur News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया अभियान, चार सैंपल लिये
काशीपुर, अक्टूबर 3 -- Kashipur News: काशीपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के चार सैंपल लिए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। सैंपल अधोमानक पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा शाह ने टीम के साथ अभियान चलाकर दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान मोहल्ला महेशपुरा स्थित साहनी स्वीट्स कॉर्नर से खुली चायपत्ती का सैंपल लिया गया। वहीं, रामनगर रोड स्थित एक दुकान से खुले पनीर तथा एक अन्य दुकान से मैगी और मैगी टमाटो कैचअप के सैंपल लिए गए। सभी सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया :बनमनखी में छापेमारी : फूड लाइसेंस नहीं होने पर दो दुकानें सील
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.