काशीपुर, सितम्बर 1 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। जनता को सुरक्षित और गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने तथा मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिलाधिकारी नितिन भदौरिया के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षा ललित मोहन पांडे के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम ने दुकानों का औचक निरीक्षण कर छह खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। कार्रवाई के दौरान टीम ने मदन सिंह, मैसर्स राम किराना स्टोर, बरहैनी की दुकान से सरसों तेल, सेवई और दलिया के एक-एक नमूने लिए। वहीं विनय कुमार सैनी, मैसर्स विनय किराना स्टोर, मेन मार्केट बरहैनी से सोयाबीन रिफाइंड ऑयल, बेसन और चायपत्ती के एक-एक नमूने लिए गए। सभी नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला, रुद्रपुर भेजा जा रहा है। सहायक आयु...