काशीपुर, अगस्त 6 -- Kashipur News: काशीपुर। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। जिलाधिकारी के निर्देश पर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा शाह के नेतृत्व में विभागीय टीम ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक प्रतिष्ठान से घी और दूसरे से धुली मूंग की दाल का नमूना निर्धारित प्रक्रिया के तहत लेकर सील किया गया। दोनों नमूनों को जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा शाह ने बताया कि जांच रिपोर्ट में मिलावट या गुणवत्ता संबंधी अनियमितता मिलने पर संबंधित कारोबारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...