Kashipur News: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, बाजपुर में चार दुकानों पर छापा
काशीपुर, सितम्बर 30 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की अपर्णा शाह ने बुधवार को नगर के रामराज रोड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने चार व्यापारिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण करते हुए तीन खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भरे। साथ ही दो फास्ट फूड संचालकों को स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने की सख्त हिदायत दी।
चेकिंग अभियान का विवरण खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रामराज रोड स्थित मैसर्स गोयल एंड संस किराना स्टोर का औचक निरीक्षण किया। यहां गुणवत्ता की जांच के लिए नमकीन और जीरा का एक-एक सैंपल लिया गया। इसके बाद टीम ने मैसर्स रिलायंस रिटेल पर छापा मारा, जहां खुले पोहा का नमूना संग्रहित किया गया। संग्रहित किए गए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.