काशीपुर, अक्टूबर 25 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। ग्राम फिरोजपुर के आंबेडकर पार्क में 'हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा' की भजन कीर्तन संध्या में श्रद्धालु जमकर थिरके। वहीं, महिलाओं ने भी डांडिया नृत्य पर जमकर धमाल मचाया। शनिवार की रात आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम के संयोजक मेयर दीपक बाली रहे। मेयर ने खाटू श्याम जी के चरणों में माथा टेक कर नगर व क्षेत्र की जनता की खुशहाली की कामना की। श्याम सेवक दल के नागेंद्र सूर्यवंशी तथा उनके साथी महिला एवं पुरुष भजन गायको की शानदार प्रस्तुतियों से ग्रामीण झूम उठे। वहीं, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा के साथ महिलाओं ने डांडिया पर नृत्य कर धमाल मचाया। भजन संध्या के बाद श्याम रसोई का भी आयोजन किया गया। हजारों स्त्री पुरुषों एवं बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया। मेयर बाली ने खुद पूरे भक्ति भाव से खाटू श्याम भक्त...