काशीपुर, जुलाई 14 -- Kashipur News: काशीपुर। शातिर ठगों ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर उसके खाते से करीब 1 लाख 89 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुराना आवास विकास निवासी अभिषेक शर्मा ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 7 जुलाई 2026 को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से काल आई। कॉलर ने खुद को बैंक प्रतिनिधि बताते हुए क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की बात कही और एक लिंक भेजा। जैसे ही पीड़ित ने उस लिंक पर क्लिक किया, उसके क्रेडिट कार्ड से तीन बार में 66,955.84, 58,613.13 और 64,062.33 कुल 1,89,631 रुपये कट गए। पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद अब कोतवाली काशीपुर में लिखित तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में...