काशीपुर, अक्टूबर 10 -- Kashipur News: काशीपुर। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन को ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए कोतवाली काशीपुर पुलिस ने शनिवार को जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान कोतवाली परिसर में लोगों को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों की जानकारी देकर सतर्क रहने की अपील की गई। एसएसआई नवीन बुधानी ने लोगों को अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक, फर्जी संदेश और अज्ञात व्यक्तियों के साथ बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने की सलाह दी। उन्होंने ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सावधानी बरतने और साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने की अपील की। यह भी पढ़ें- Almora News: गांवों से लेकर स्कूलों तक साइबर सुरक्षा की पाठशाला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...