काशीपुर, जुलाई 20 -- Kashipur News: काशीपुर। कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर सोसाइटी के रविवार शाम रामलीला मैदान में संपन्न त्रिवार्षिक चुनाव में योगेश विश्नोई अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। इसके अलावा मनीष चावला उपाध्यक्ष, राजेश बाली सचिव और प्रभात अरोरा कोषाध्यक्ष पद पर चुने गए। 26 जुलाई को सभी निर्वाचित सदस्य शपथ ग्रहण करेंगे। सभी ग्यारह पदों पदों के लिए केवल एक एक लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिससे सभी निर्विरोध निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी सदस्यों के लिए सईद अहमद, चिरंजी लाल, मदन पाल सिंह, चरणजीत सिंह, शैलेंद्र सिंह, सचिन अरोरा और प्रशांत अरोरा निर्वाचित हुए। नई कार्यकारिणी अब 26 जुलाई को विधिवत शपथ ग्रहण करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...