काशीपुर, अगस्त 8 -- Kashipur News: बाजपुर। केलाखेड़ा क्षेत्र में पुलिस ने बीमार कांवड़िये की मदद कर मानवीय संवेदना की मिसाल पेश की। हरिद्वार से गंगाजल लेकर सितारगंज जा रहा कांवड़िया यात्रा के दौरान तबीयत बिगड़ने पर ग्राम बिचपुरी के पास रुक गया और अपनी टोली से पीछे छूट गया। शनिवार सुबह सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मनीष खत्री पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल चिकित्सक को बुलाकर कांवड़िये का उपचार कराया और खुद उसकी सेहत पर नजर रखी। स्वास्थ्य में सुधार होने पर पुलिस ने उसे सितारगंज जा रही कांवड़ियों की दूसरी टोली के साथ सुरक्षित रवाना कर दिया। एसओ मनीष खत्री की तत्परता और संवेदनशीलता की क्षेत्र में सराहना हो रही है। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: डीएम, एसपी ने काली नदी चौकी पर कांवड़ियों का जाना हाल यह भी पढ़ें- Bijnor News: कांवड़ मे...