Kashipur News: केलाखेड़ा में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम को लोगों ने बैरंग लौटाया,
काशीपुर, अक्टूबर 23 -- Kashipur News: बाजपुर। केलाखेड़ा नगर क्षेत्र में शुक्रवार को स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों की आपत्तियों के चलते टीम बिना मीटर लगाए ही वापस लौट गई। घटना के बाद क्षेत्र में स्मार्ट मीटर योजना को लेकर विरोध तेज हो गया है। जानकारी के मुताबिक, ऊर्जा निगम की टीम पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के तहत नगर के एक मोहल्ले में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची थी। टीम ने जैसे ही काम शुरू करने की तैयारी की, आसपास के लोग एकत्र हो गए और मीटर लगाने पर आपत्ति जताते हुए काम रुकवा दिया। लोगों का कहना था कि वे अपने घरों में स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.