काशीपुर, अक्टूबर 26 -- Kashipur News: बाजपुर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव टांडा आजम में शौकानगला मार्ग पर नहर किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सोमवार को स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने जानकारी पुलिस को दी गई। केलाखेड़ा थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लिया और बाजपुर अस्पताल भिजवाया। थाना पुलिस का कहना है कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए आसपास के गांवों के लोगों से पूछताछ की जा रही है और नजदीकी थानों को भी हुलिए की सूचना भेज दी गई है। पुलिस के अनुसार, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान ...