काशीपुर, सितम्बर 1 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। रक्षा बंधन के दिन मानपुर रोड पर नगर निगम के कूड़ा वाहन की चपेट में आने से 23 वर्षीय आकाश पाल की मौत हो गई थी। मंगलवार को मेयर दीपक बाली और नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। वहीं परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। मेयर ने कहा कि हादसे में आकाश की असमय मौत बेहद दुखद है। घटना के बाद मृतक के परिवार ने जिस संयम और समझदारी का परिचय दिया, वह उल्लेखनीय है। परिवार की ओर से घटना के दिन भी किसी प्रकार की आर्थिक सहायता की मांग नहीं की गई थी, लेकिन जनप्रतिनिधि और नगर निगम के महापौर होने के नाते पीड़ित परिवार की मदद करना उनकी जिम्मेदारी हैं। यह भी पढ़ें- Kashipur News: सड़क हादसे में मौत के मामले में अज्ञात च...