काशीपुर, अगस्त 31 -- Kashipur News: काशीपुर। श्री रामलीला कमेटी कुंडेश्वरी की बैठक रविवार शाम किसान इंटर कॉलेज में हुई। इसमें सर्वसम्मति से आठ अक्टूबर से रामलीला मंचन शुरू करने का निर्णय लिया गया। साथ ही रामलीला कमेटी का गठन कर राकेश मोहन लखेड़ा को अध्यक्ष चुना गया। बैठक में तय हुआ कि दशहरा मेला 20 अक्तूबर को किसान इंटर कॉलेज कुंडेश्वरी के मैदान में लगाया जाएगा। 21 अक्टूबर को श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन होगा और पारितोषिक वितरण किया जाएगा। बताया गया कि सात सितंबर से रामलीला की तालीम शुरू कर दी जाएगी। कमेटी में राकेश मोहन लखेड़ा को अध्यक्ष, अधिवक्ता गिरिजेश खुल्बे को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महक सिंह और उमेश तिवारी को उपाध्यक्ष, अमित घिल्डियाल को प्रबंधक, मुकेश नेगी को उप-प्रबंधक तथा आनंद बिष्ट को सचिव एवं मंच संचालक की जिम्मेदा...