Kashipur News: कुंडेश्वरी चौक पर दो ट्रकों की भिड़ंत, शहीद स्मारक क्षतिग्रस्त
काशीपुर, अक्टूबर 29 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। कुंडेश्वरी चौक पर बुधवार देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। रात करीब एक बजे खनिज सामग्री से लदे दो ट्रक आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि आगे चल रहा ट्रक हवा में उछलकर पलट गया और उसमें भरी बजरी और रेता सड़क पर चारों तरफ बिखर गया। हादसे में चौक पर स्थित शहीद स्मारक को भारी क्षति पहुंची है। वहीं, सड़क पर रेता और बजरी फैल जाने के कारण आसपास की दुकानों के आगे रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया, जिससे स्थानीय दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गनीमत यह रही कि इस बड़े हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, वरना एक बड़ा नुकसान हो सकता था। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को कब्जे में लेकर कुंडेश्वरी पुलिस चौकी पहुंचाया। कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी मनोज धौनी ने बताया कि दोनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.