Kashipur News: कुंडेश्वरी के गढ़वाल ब्लॉक में वन विभाग ने लगाया पिंजरा
काशीपुर, जुलाई 22 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। कुंडेश्वरी के गढ़वाल ब्लॉक में तेंदुए की लगातार गतिविधियों से दहशत में जी रहे लोगों को बुधवार को कुछ राहत मिली। क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने के बाद वन विभाग ने ग्राम शिवलालपुर डल्लू के एक खेत में पिंजरा लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से तेंदुए का जोड़ा इलाके में घूम रहा है, जिससे शाम ढलते ही लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। वहीं तिलक नगर क्षेत्र में भी दिन में तेंदुआ दिखाई देने की घटनाएं सामने आई हैं। शिवलालपुर डल्लू के प्रधान शौर्य लखेड़ा ने भी वन विभाग से तेंदुए की मौजूदगी की शिकायत की थी। गढ़वाल ब्लॉक निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार हयात सिंह ने बताया कि तेंदुआ कई बार घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो चुका है। इसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.