Kashipur News: कुंडेश्वरी के गढ़वाल ब्लॉक में तेंदुए के जोड़े से दहशत
काशीपुर, जुलाई 21 -- Kashipur News: काशीपुर। कुंडेश्वरी के गढ़वाल ब्लॉक में तेंदुए का जोड़ा देखे जाने से लोग दहशत में हैं। शाम होते ही लोग घरों में कैद हो रहे हैं। बच्चों की सुरक्षा की चिंता सता रही है। उधर तिलक नगर में दिन दोपहर तेंदुआ दिख रहा है। गढ़वाल ब्लॉक निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार हयात सिंह ने बताया कि तेंदुए कई बार घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। इससे क्षेत्र वासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि अब उन्होंने रात के समय आंगन में बंधे अपने पालतू कुत्तों को भी घर के अंदर रखना शुरू कर दिया है। शाम ढलते ही लोग घरों में पहुंच जा रहे हैं। उधर, तेंदुए की चहल कदमी आंबेडकर कॉलोनी और तिलक नगर में भी देखने को मिल रही है। हयात सिंह के अनुसार रात में तेंदुआ घरों की चारदीवारी पर बैठा नजर आ रहा है। अब ग्रामीण व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.