काशीपुर, जुलाई 14 -- Kashipur News: जसपुर, संवाददाता । नादेही चीनी मिल में आयोजित किसानों की बैठक में अधिक गन्ना पैदावार करने पर जोर दिया गया। किसानों ने मिल प्रशासन से किसानों को खाद, दवा आदि मुहैया कराने की मांग की। मंगलवार को नादेही पहुंचे ग्राम अंगदपुर के किसानों को मिल कर्मियों ने गन्ने की स्वीकृत उन्नतिशील प्रजाति, गुण दोष, उत्पादन की नवीनतम तकनीक, संतुलित खाद, उर्वरक प्रबंधक, कम लागत में अधिक उपज इत्यादि की जानकारी दी गई। कर्मियों ने शरदकालीन गन्ना बुवाई में अधिक से अधिक गन्ना बुवाई के लिए कृषकों को प्रोत्साहित किया। कृषकों ने समय से गन्ना बीज उपलब्ध कराने, चीनी मिल को समय से चालू कराने पर जोर दिया। गोष्ठी में चीनी मिल जीएम राजवीर चौधरी, सीसीओ दीपिका सेमवाल,उ दल सिंह, ग्राम प्रधान नवनीत चौहान, पंकज कुमार, डा.प्रियंका खैरिया, प्रियं...