काशीपुर, जुलाई 25 -- Kashipur News: काशीपुर। उत्तरांचल पंजाबी महासभा की काशीपुर इकाई 27 जुलाई को बाजपुर रोड स्थित एक रिसॉर्ट में बुजुर्ग सम्मान सम्मेलन आयोजित करेगी। समारोह में 75 वर्ष या उससे अधिक आयु के पंजाबी समाज के वरिष्ठ पुरुष एवं महिला सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस संबंध में शुक्रवार शाम उत्तरांचल पंजाबी महासभा की नवगठित कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया गया। बैठक में समारोह की विस्तृत रूपरेखा तैयार करते हुए आयोजन को भव्य एवं गरिमामय बनाने पर चर्चा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...