Kashipur News: काशीपुर में हत्या के मामले में बड़ी राहत, अदालत ने आरोपी को किया दोषमुक्त
काशीपुर, अक्टूबर 30 -- Kashipur News: काशीपुर। काशीपुर में बहुचर्चित हत्या के एक मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उदय प्रताप सिंह की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी पत्नी मानसी को दोषमुक्त कर दिया है। अदालत ने पत्रावली का अवलोकन करने और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह निर्णय लिया। गौरव कुमार निवासी काशीपुर की ओर से थाना काशीपुर में दी गई तहरीर से हुई थी। गौरव ने शिकायत में आरोप लगाया था कि उनकी माता शकुंतला और पत्नी मानसी के बीच आपसी विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते मानसी ने उनकी माता की हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। इसके बाद विवेचक ने मामले की जांच कर आरोपी मानसी के खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया। मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन और बचाव पक्ष की ओर से साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.