Kashipur News: काशीपुर में सर्पदंश से हुई मासूम की मौत
काशीपुर, जुलाई 25 -- Kashipur News: दीप पाठक, काशीपुर। आईटीआई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धीमरखेड़ा में घर के बाहर खेल रहे छह वर्षीय मासूम की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजन उसे पहले बाजपुर और फिर काशीपुर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बीते शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे सलमान का छह वर्षीय बेटा अनस घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान उसके बाएं पैर में सांप ने डस लिया। परिजन उसे तत्काल बाजपुर के एक चिकित्सक के पास ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय, काशीपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.