काशीपुर, जुलाई 3 -- Kashipur News: काशीपुर। पुलिस महानिरीक्षक, अग्निशमन के निर्देश पर अग्निशमन विभाग ने शुक्रवार को विशेष अभियान चलाकर सिद्धबली हॉस्पिटल और मॉडर्न इंडस्ट्री का फायर सेफ्टी निरीक्षण किया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह के नेतृत्व में टीम ने दोनों संस्थानों में स्थापित अग्निशमन उपकरणों, अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं, आपातकालीन निकास मार्गों, विद्युत सुरक्षा, फायर अलार्म और फायर फाइटिंग सिस्टम का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान संस्थान प्रबंधन को अग्नि सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने, अग्निशमन उपकरणों का समय-समय पर रखरखाव और परीक्षण कराने तथा आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी और त्वरित कार्रवाई के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...