Kashipur News: काशीपुर में लखपति दीदियों को किया गया सम्मानित
काशीपुर, जुलाई 23 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। ब्लॉक सभागार में गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित लखपति दीदी सम्मान सम्मेलन में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लखपति दीदियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने लखपति दीदियों को सम्मानित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर अन्य महिलाओं से भी आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। सम्मानित लखपति दीदियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि स्वयं सहायता समूहों और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर उन्होंने अपनी आय बढ़ाई और परिवार की आर्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.