काशीपुर, जुलाई 26 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। काशीपुर के चीमा चौराहे स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक रामपुर यूपी का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार, रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे सूचना मिली कि एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही उसके साथी घायल अवस्था में उसे सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया। यह भी पढ़ें- Kashipur News: सरकारी अस्पताल के बाहर मिला अधेड़ का अज्ञात शव युवक की हत्या की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया,...