काशीपुर, जुलाई 14 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। कुमाऊं वैश्य सभा महिला शाखा की ओर से सेवा कार्यों के तहत जसपुर बस अड्डे के सामने आमजन की सुविधा के लिए लगभग तीन लाख रुपये की लागत से निर्मित यात्री शेड का मंगलवार को मेयर दीपक बाली ने फीता काटकर लोकार्पण किया । मंगलवार को मेयर बाली ने महिला शाखा की जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाजसेवा से जुड़े ऐसे कार्य अन्य सामाजिक संगठनों के लिए भी प्रेरणादायी हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों, उनके परिजनों और अन्य राहगीरो को अब धूप और बारिश से राहत मिलेगी, जिससे उन्हें काफी सुविधा होगी। यहां कुमाऊं वैश्य सभा महिला शाखा की अध्यक्ष प्रीति अग्रवाल, सचिव अनीता बंसल, कोषाध्यक्ष कविता गोयल, सुमन जिंदल, विमला अग्रवाल, ऊषा सिंघल, आदर्श अग्रवाल, अंजू बंसल, रुचि सिंघल, सविता अग्रव...