काशीपुर, सितम्बर 15 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। काशीपुर-बाजपुर रोड स्थित महादेव नहर का जल्द ही कायाकल्प किया जाएगा। इसके सौंदर्यीकरण के लिए करीब 10 करोड़ रुपये की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है, जिससे विशेषकर छठ पूजा के श्रद्धालुओं को सुगम सुविधाएं मिलेंगी। मंगलवार को मेयर दीपक बाली ने नगर निगम, सिंचाई विभाग के अधिकारियों और पार्षदों के साथ महादेव नहर का स्थलीय निरीक्षण किया।

महादेव नहर का निरीक्षण निरीक्षण के दौरान नहर के मौजूदा हालात, गंदे पानी की निकासी, साफ-सफाई और प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों एवं आर्किटेक्ट संस्था के साथ विस्तार से चर्चा की गई। मेयर बाली ने बताया कि महादेव नहर का लगभग दो किमी लंबा क्षेत्र कुंडेश्वरी रोड से प्रकाश सिटी के सामने खड़कपुर तक विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

अधिकारी...