Kashipur News: काशीपुर में नियम विपरीत चल रहे दो मदरसे सील
काशीपुर, सितम्बर 9 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। प्रशासन, शिक्षा और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से संचालित दो मदरसों को सील कर दिया। विरोध की आशंका को देखते हुए तहसीलदार, कोतवाल समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा। बुधवार को तहसील प्रशासन, शिक्षा और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की संयुक्त टीम ने कटोराताल क्षेत्र में छापेमारी की। तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विपिन सिंह कंडारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान मदरसा मोहम्मद हनीफ सिद्दीकी (प्रबंधक मौ. रफीक) और कासिफ-उल-उलूम (प्रबंधक शमीम अहमद) अवैध रूप से संचालित होते पाए गए। दोनों मदरसों के संचालन को लेकर कोई वैध मान्यता या दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद टीम ने दोनों मदरसों को सील कर दिया। प्रशासन ने मौके पर मौजूद दोनों मदरसा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.