काशीपुर, अगस्त 19 -- Kashipur News: काशीपुर। टांडा उज्जैन चौकी क्षेत्र में बंद पड़ी शुगर मिल के समीप नाले से बुधवार सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। मृतक की शिनाख्त वार्ड नंबर एक साकेत विहार कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय हेमंत पंत पुत्र देवी दत्त पंत के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, हेमंत कुछ समय पहले घर से पानीपत में नौकरी पर जाने की बात कहकर निकला था। टांडा चौकी प्रभारी हेम तिवारी ने बताया कि आसपास के लोगों ने उसे अक्सर इलाके में कबाड़ियों के साथ घूमते देखा करते थे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: रायपुर में नाले में मिला युवक का शव पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...