काशीपुर, अगस्त 11 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। कुछ कार चालकों पर अवैध रूप से टैक्सी यूनियन गठित कर यात्रियों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए काशीपुर कार चालक सेवा समिति से जुड़े टैक्सी चालकों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने अवैध रूप से संचालित टैक्सियों पर रोक लगाने की मांग की। मंगलवार को कार चालक सेवा समिति से जुड़े टैक्सी चालक पटेल नगर स्थित टैक्सी स्टैंड पर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। यहां अध्यक्ष मनोज कुमार, उपाध्यक्ष कुलवीर सिंह, सचिव गुरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष जरनैल सिंह, आशु अरोरा, हर्षदीप सिंह, वजेंद्र कश्यप आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...