काशीपुर, अक्टूबर 23 -- Kashipur News: काशीपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर परमानंदपुर के पास केले से लदे चलते ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना पर काशीपुर फायर स्टेशन से पहुंची टीम ने मोटर फायर इंजन से होज रील फैलाकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। तेजी से फैल रही आग पर दमकल कर्मियों ने कुछ ही समय में काबू पा लिया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। बचाव अभियान में चालक संदीप शर्मा, फायरमैन सोहन सिंह, सनी कुमार और महिला फायरमैन सुष्मिता का योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...