काशीपुर, जुलाई 6 -- Kashipur News: काशीपुर। अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की 67वीं शाखा रामनगर रोड काशीपुर का सोमवार को एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। बैंक के महाप्रबंधक बीएस मेहता ने सभी सम्मानित अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने बताया कि यह बैंक उत्तर भारत का सबसे बड़ा नगर सहकारी बैंक हैं। कार्य व्यवसाय के प्रथम दिन बैंक द्वारा लगभग 175 खाते एवं 1 करोड 10 लाख से अधिक की धनराशि जमा की गई। यहां बैंक संचालक मंडल से संचालक सुजाता गुलाटी, जितेंद्र सिंह रावत, शाखा रामनगर रोड के प्रबंधक पंकज जोशी, उपमहाप्रबंधक अभिनव बग्गा, सहायक महाप्रबंधक, मोहन सिंह मेहरा, तेजपाल सिंह, सोमेशकांत सक्सेना, गौरव जोशी, सुस्मिता सिंह, वीरेंद्र सिंह, अमित जोशी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...