Kashipur News: काशीपुर ने जीती टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप
काशीपुर, अक्टूबर 4 -- Kashipur News: काशीपुर। स्व. शिवनंदन प्रसाद अग्रवाल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट चैंपियनशिप का खिताब काशीपुर की टीम ने रामनगर को हराकर अपने नाम किया। उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ने चैंपियनशिप का आयोजन उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के प्रेक्षा ग्रह ग्राउंड में किया गया। जिसमें टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन कुमाऊं रेंज की कई टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड रत्न से सम्मानित वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा रहे। उन्होंने विजेता व उपविजेता टीम को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य बृजेश गुप्ता ने अध्यक्षता तथा संचालन नवीन बिष्ट ने किया। वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने युवाओं को उत्तराखंड टेनिस बॉल एसोसिएशन के प्रयासों से आगे बढ़ने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.