Kashipur News: काशीपुर की श्रेया ने पहली बार में पास की कंपनी सचिव की परीक्षा
काशीपुर, अगस्त 25 -- Kashipur News: काशीपुर। नगर पालिका परिषद काशीपुर के पूर्व वाइस चेयरमैन कैलाश चंद्र प्रजापति की पुत्री और पार्षद शिवांश गोले की बहन श्रेया प्रजापति ने पहली बार में कंपनी सचिव की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनकी सफलता पर परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। श्रेया ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, पूर्वजों, गुरुजनों और परिजनों को दिया। उन्होंने कहा कि माता-पिता और गुरुजनों से मिले मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और आशीर्वाद ने उन्हें लक्ष्य हासिल करने के लिए लगातार प्रेरित किया। पहले ही प्रयास में कंपनी सचिव बनने की उपलब्धि हासिल करने पर श्रेया को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। यह भी पढ़ें- ICSI CS Toppers List : सीएस प्रोफेशनल रिजल्ट icsi.edu पर जारी, टॉप 3 रैंक पर बेटियों का कब्जा यह भी पढ़ें- सीएस परीक्षा में पलक, सेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.