काशीपुर, जुलाई 6 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। बाजपुर रोड पर रेलवे फ्लाईओवर बनने के बाद रेलवे क्रॉसिंग का फाटक बंद होने से उत्पन्न जनसमस्या के समाधान की उम्मीद जगी है। वर्षों से लंबित रेलवे अंडरपास निर्माण को लेकर एसडीएम ने संबंधित विभागों की संयुक्त बैठक बुलाकर व्यावहारिक एवं विधिसम्मत समाधान निकालने का आश्वासन दिया है। काशीपुर डेवलपमेंट फोरम (केडीएफ) के अध्यक्ष राजीव घई ने बताया कि रेलवे फाटक बंद होने के बाद काशीपुर नगर व्यावहारिक रूप से दो हिस्सों में बंट गया है। बाजपुर रोड क्षेत्र के हजारों परिवारों को स्कूल, अस्पताल, तहसील, न्यायालय, मुख्य बाजार और अन्य आवश्यक स्थानों तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। इससे यातायात जाम बढ़ रहा है और व्यापारिक गतिविधियों के साथ ही आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जन...