काशीपुर, जुलाई 11 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। जसपुर-काशीपुर हाईवे पर थार और स्कॉर्पियो वाहनों से यातायात बाधित कर स्टंटबाजी करने वाले युवकों के खिलाफ काशीपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने सभी संबंधित वाहन चालकों को कोतवाली बुलाकर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया और भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न करने का लिखित माफीनामा भी लिया। पुलिस के अनुसार आठ जुलाई को कुछ युवक थार और स्कॉर्पियो वाहनों के काफिले के साथ हाईवे पर चल रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक साथ कई वाहनों को सड़क पर इस तरह चलाया कि यातायात प्रभावित हुआ और नियमों का खुला उल्लंघन किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लिया और कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में काशीपुर पुलिस ने वायरल वीडियो के आध...